Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

धर्म संसार News

img

सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों की बढ़ा सकता है दिक्कतें

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-सूर्य ग्रहों का राजा यानी बड़ा माना जाता है, इस पर ग्रहण लगने पर इसको शुभ नहीं कहा जा सकता। यह सभी राशियों को प्रभावित करेगा।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्यग्रहण को एक अहम घटना माना गया है। साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली के ठीक अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगेगा। 24 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्यग्रहण का असर दिवाली पूजन या गोवर्धन पूजा पर नहीं पड़ेगा। जानें सूर्यग्रहण के दौरान किन राशियों के लोग बरतें सावधानी-
सूर्यग्रहण 2022 टाइमिंग-

सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 04 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो कि शाम 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल 05 बजकर 28 मिनट पर होगा और मोक्ष शाम 06 बजकर 25 मिनट पर होगा।

सूर्यग्रहण के दौरान ये लोग रहें सतर्क-

वृषभ- सूर्यग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मन अशांत रह सकता है। धन हानि की आशंका है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण की अवधि मुश्किलों भरी हो सकती है। इस समय आपको बेवजह के खर्चों से बचना चाहिए। काम में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या- कन्या राशि को आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सावधान रहें। किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है।

तुला- सूर्यग्रहण तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी बात से मन परेशान हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।